शमशान घाट में भी घोटाला करने से बाज नही आ रहे कुछ भ्रष्ट नेता और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारी : विधायक नीरज शर्मा

शमशान घाट में भी घोटाला करने से बाज नही आ रहे कुछ भ्रष्ट नेता और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारी : विधायक नीरज शर्मा
March 01 02:40 2023

रीदाबाद/दिल्ली/चण्डीगढ। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त की तरफ से उनके पास एनआईटी विधानसभा के वार्ड-1 के विकास कार्यो के कई वर्क आर्डर प्राप्त हुए थे, आज दिनांक 27 जनवरी को जब उनके द्वारा विकास कार्यो को शुरु करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई तो ज्ञात हुआ कि एक वर्क आर्डर जोकि Construction of Boundary Wall Maine Gate, Rcc Shed, P/L (mm -xz grade Interlocking Paver Blocks in Shamshan Ghat Near sector 58 Faridabad  था। विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों के साथ शमशान घाट का दौरा किया, जहां नगर निगम के अधिकारी कार्यो की ओरिजनल फाईल के साथ मौजूद थे और फाईल देखने पर ज्ञात हुआ कि जो एस्टीमेंट फाईल में बनाया गया था उसमें 300 किलो का लोहे का गेट, 8 पंखे, 12 एलईडी लाईट और एडजोस्ट फैन, बाउंड्री वाल का प्रवाधान था। जबकि मौके पर उपरोक्त सभी काम पहले से शमशान घाट में हुए पड़े है जोकि अभी कुछ समय पूर्व में हुए है। शमशान घाट काफी अच्छी स्थिति में है। यह भी ज्ञात हुआ कि पंखे, एलईडी लाईटे समाज के विभिन्न लोगो द्धारा दान में दिए गए है औ बाउंड्री बाल बनवाने में भी जनता ने काफी सहयोग दिया है। फिर उन्हीं कार्यों का पुन: वर्क आर्डर जोकि लगभग 24 लाख का है उसको क्यों जारी किया गया है यह जांच का विषय है कि किसके कहने पर पुन: उन्ही कार्यों की फाईल बनाई गई? विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि समय रहते उनको इस बाबत जानकारी प्राप्त हो गई नही तो नगर निगम में बिना काम के 200 करोड़ रुपए भुगतान की तरह यह भी बिना काम के घोटाला हो जाता।

विधायक नीरज शर्मा ने मौके पर कार्यों की ओरिजनल फाईल पर अपने हस्ताक्षर कर दिए ताकि बाद में यह नगर निगम के अधिकारी फाईल में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ ना कर दे।
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि मुझे काफी दुख हुआ है कि कुछ भ्रष्ट नेता और नगर निगम के अधिकारी शमशान घाट तक के कार्यों में घोटाला करने से नही बाज आ रहे। दान में दी गई चीजों का नगर निगम से बिन पास करने का इरादा था जिसका आज पर्दाफश किया गया।

विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों से इस मामले की पूर्ण जांच करने के आदेश है और कहा है कि इसकी जांच करवाई जाय ।किसी अधिकारी ने किसके कहने पर उपरोक्त फाईल बनाई है और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही अम्ल में लाई जांए।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles