अडाणी विवाद को लेकर ‘आप’ ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका कांग्रेस देती है भाजपा को सत्ता,भाजपा को ‘आप’ हराएगी

अडाणी विवाद को लेकर ‘आप’ ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका कांग्रेस देती है भाजपा को सत्ता,भाजपा को ‘आप’ हराएगी
February 13 02:38 2023

रनाल (म. मो.) आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और अडाणी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-12 सहित जिला सचिवालय पहुंचे और सरकार की नीतियों के खिलाफ हो हल्ला किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अडाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर पूरा देश बेच दिया। सरकार अडाणी ग्रुप की पूरी मदद कर रही है। सरकार देश को लगातार प्राइवेट कंपनियों के हाथों में दे रही है।

इस प्रदर्शन में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आज देश के हालात बहुत ही दयनीय हो चुके हैं। मोदी सरकार अडाणी के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। सभी को पता है कि अडाणी को कई अरब का नुकसान हुआ है और मोदी की गोदी में अडाणी आकर बैठ चुके हैं। प्रधानमंत्री तो अडाणी को देश की रेलवे, एयरपोर्ट, सरकारी विभागों को बेचने के जुगाड़ कर रहे है। ऐसे हालात में देश पर अडाणी जैसे लोगों का राज होगा। आम आदमी पार्टी लोगों को जागरूक करेगी और सरकार द्वारा की जा रही गलत कार्यवाही के विषय में जागरूक करेगीे।

अनुराग ढांडा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उनका अच्छा प्रयास था। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा तभी कामयाब होती जब वह कांग्रेस को जोड़ कर एक मंच पर लेकर आते। राहुल गांधी की हरियाणा की यात्रा के दौरान वह यह कोशिश करते की कांग्रेस के सभी नेताओं को एक मंच पर लाया जाए। मगर यात्रा के दौरान कभी किसी का पैर टूट जाता था, कभी कोई बीमार हो जाता था, कभी किसी को जरूरी काम याद आ जाता था।

पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पाए। ऐसे में यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं हुआ। अब कांग्रेसी हाथ जोडऩे निकले पर पहले सभी कांग्रेस नेता तो आपस में हाथ जोड़ लें।

हरियाणा में तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व किरण चौधरी हाथ मिलने की बजाय एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने कारनामों के कारण भाजपा सत्ता में नहीं आती, भाजपा को तो कांग्रेस ही सत्ता की थाली सजा कर देती है। उन्होंने दावा कि आम आदमी पार्टी ही हरियाणा में भाजपा को सत्ता से दूर करेगी। अब देश की जनता ने भी यह जान लिया है कि देश में आम आदमी पार्टी ही जनता की उम्मीदों के अनुरूप सरकार चल सकती है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles