प्रदेश में घोटालों से घिरी है सरकार : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

प्रदेश में घोटालों से घिरी है सरकार : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
October 23 12:43 2022

करनाल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा मे घोटालों से घिरी हुई सरकार है। चाहे भले ही जितनी भी जांच करवा लें, लेकिन घोटालों का अंत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग मनोहर सरकार से दुखी हो चुके है और अब वह मुक्ति चाहते है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। यहीं से कांग्रेस की जीत की शुरूआत होगी जो 2024 में सत्ता तक कांग्रेस को ले जाएगी। वह आज करनाल में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने त्रिलोचन सिंह के ससुर इन्द्र सिंह के निधन पर शोक जताया। स. इन्द्र सिंह का निधन 90 साल की उम्र में पिछले दिनों मोहाली में हो गया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह यहां शोक जताने के लिए यहां आए है। हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। उनके निर्वाचन से कांग्रेस मजबूत होगी।

कांग्रेस में अब फ्रैंडली मुकाबला था। इससे खटाश नहीं बल्कि एकता बढ़ेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा के साथ लाखों की भीड़ उमड़ रही है। यह राहुल गांधी को सत्ता के केन्द्र अर्थात प्रधानमंत्री के पद तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि धान घोटाला हर साल होता है, हर साल दबा दिया जाता है। लेकिन उनके राज में किसानों को धान की सबसे ज्यादा कीमत मिली। वहीं किसी तरह की अनियमितताएं नहीं हुई। व्यापारी और आढ़ती व किसान खुश थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंत अब नजदीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी किसी तरह की फूट नहीं है।

आदमपुर का उपचुनाव कांग्रेस जीतेगी। भाजपा, आम आदमी पार्टी और इनेलो दूसरे दलों से आए बाहरी प्रत्याशियों के सहारे चुनाव लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस का असली प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। जो कांग्रेस का सांसद भी रहा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पी.एस पन्नू, सुरेन्द्र मान, अशोक खुराना, रामस्वरूप जांबाज, सतपाल जानी, मनेन्द्र शंटी, अंग्रेज सैनी, हरिराम सांभा, धर्मपाल कौशिक, नीटू मान, जसवंत सिंह, अंकुश शर्मा, रोहित जोशी, दया प्रकाश, डा. गीता रानी, गगन मेहता, चमन लाल भुम्बक, सुनेहरा वाल्मीकि, सुनीता सहोता सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles