आदमपुर में पहली बार कमल खिलने की तैयारी

आदमपुर में पहली बार कमल खिलने की तैयारी
October 23 12:16 2022

पवन बंसल
आदमपुर असेंबली का उपचुनाव हो रहा है। कुलदीप बिश्नोई के लाल भव्य उन्ही द्वारा रिक्त की गयी सीट पर भाजपा टिकट पर मैदान में हैं। इनेलो और कांग्रेस के अलावा आप भी वहा मैदान में है। आदमपुर हलके में लम्बे समय से भजनलाल और उनके परिवार का एकछत्र राज रहा है। गुस्ताखी माफ़ हरियाणा के सर्वे के मुताबिक आदमपुर में कमल के खिलने की उम्मीद है। इसमें कुलदीप बिश्नोई का कोई खास योगदान नहीं। उनके बारे में तो हमारे एक जागरूक पाठक का कहना है कि वो तो राजनीति के काबिल नहीं हैं।

ठोकर पर ठोकर खाकर भी मानते नहीं। रोज साथ रहते हैं पर जानते नहीं। और मनोहर लाल , पार्टी अध्यक्ष धनखड़ साहिब और पार्टी के विधायकों और सांसदों के लम्बी चौड़ी फ़ौज जो जल्द ही आदमपुर पहुंच जाएगी। कमल के खिलने में कोई योगदान है।

वहां केवल भजन लाल की गुडविल का फैक्टर काम कर रहा है। बिश्नोई तो उनसे भावनात्मक तौर से जुड़े है। गैर जाट भी उनके मुरीद रहे है। भजन लाल के विरोधियों ने उन्हें करप्शन का जनक और दलबदल का जनक के रूप में प्रोजेक्ट किया। लेकिन भजन लाल ने आम आदमी का दिल जीता। आदमपुर में हर समुदाय के युवको को नोकरियां दी। जाट समुदाय के एक सज्जन बसवाना साहिब गांव के सरपंच गए। भजन लाल ने उन्हें जज लगवा दिया।

कोटे के प्लाट देकर जहा उन्होंने पत्रकारों , कांग्रेस के नेताओ. और हाई कोर्ट के माननीयों, का दिल जीता वही आम आदमी को भी फायदा दिया। चीफ मिनिस्टर रहते लिफ्ट से आ रहे थे। उनके विशेष सेवा अधिकारी शिवरामन गौड़ उनके साथ थे। लिफ्ट वाले से पूछा कि कहां के रहने वाले हो? उसने बताया की निसंग के। फिर पूछा करनाल में मकान बनाया या नहीं। उसके मना करने पर बोले जब बच्चे बड़े हो जाएंगे ऑफ़ शहर में पढने आएंगे तो कहा रहेंगे? गौड़ को कहकर उसके एप्लीकेशन लिखवाई और उसे करनाल में प्लाट दे दिया। यही नहीं शुरुआत में जो दस फीसद जमा करवाना होता है वो भी दे दिया। इसी कमाई का फायदा भव्य को होता दिखाई दे रहा है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles