सरकारी धान खरीदी में चल रहे घोटाले

सरकारी धान खरीदी में चल रहे घोटाले
October 18 01:42 2022

करनाल (केसी आर्य) हरियाणा के करनाल में सीएम फ्लाइंग ने जुंडला की अनाज मंडी में धान के स्टॉक का पूरा रिकार्ड लेकर राइस मिलों पर छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग की टीमों ने मार्किट कमेटी कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगाला और मंडी की दुकानों पर भी धान का जायजा लिया। इतना ही नहीं टीमों ने राइस मिलों में भी धान के स्टॉक को चेक किया। जुंडला मंडी का धान 11 राइस मिलों में जाता है , जिनमें से 3 राइस मिलों पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक संयुक्त छापेमारी की , जिसमें से राइस मिलों पर करीब 40 हजार से ज्यादा क्विंटल धान कम पाई गई।

करनाल में सीएम फ्लाइंग के हरकत में आते ही मंडी, आढ़तियों और राइस मिलरों में हडक़ंप मच गया। मंडियों में चल रही धान की अनिमितताओं का पर्दाफाश करने के लिए सीएम फ्लाइंग ने छापामारी की, जानकारी के अनुसार, पीआर धान की आड़ में चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर सीएम फ्लाइंग को शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थी।

जिसके बाद मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम मंडी में पहुंच गई थी। टीम ने सीआईडी, डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मंडी के मार्किट कमेटी कार्यालय में छापा मारा और वहां का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने धान खरीद के गेट पास, कम्प्यूटर व रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद टीम मंडी की दुकानों पर भी पहुंची, जहां पर उन्होंने धान की बोरियों का जायजा लिया।

इसके साथ ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने 3 राइस मिलों पर भी छापा मारा और वहां पर पीआर धान के स्टॉक को चेक किया। जब स्टॉक का मिलान किया गया तो आनंद फूड्स, यरू  फूड्स और बुधराम राइस मिल में करीब 40 हजार से ज्यादा क्विंटल धान कम पाई गई। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि जांच में अनियमितताएं पाई गई हैं और कुछ गड़बड़ भी नजर आ रही है। जिनकी जांच की जा रही है।

तीन राइस मिलों में धान का स्टॉक कम पाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि धान की बोरिया कहां गई? क्या वास्तव में ही मंडी व्यापारियों, अधिकारियों और राइस मिलरों के बीच साठगांठ का खेल चल रहा है जो सरकार को मोटा चूना लगाने पर तुला हुआ है। धान के स्टॉक में गड़बड़ी का खेल सिर्फ जुंडला ही नहीं बल्कि जिले की अन्य मंडियों और राइस मिलों में भी देखने को मिल सकता है, बशर्ते निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ इन सभी राइस मिलों की जांच की जाए और स्टॉक का मिलान किया जाए तो एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।

डीएसपी अजीत सिंह बताया कि उन्हें धान के स्टॉक को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब तक 3 राइस मिलों के स्टॉक का मिलान किया गया है।
जिन राइस मिलों में धान का काफी अंतर मिला। बहराल सीएम फ्लाइंग की टीम ये भी देखेगी कि क्या इस गड़बड़ी में किसी फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी और मंडी के आढ़ती की भी मिलीभगत तो नहीं और अगर उनकी मिलीभगत पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles