सेक्टर-25 के जलघर से दूषित पानी की सप्लाई प्रशासन को इन्तजार है किसी बड़े आंदोलन का

सेक्टर-25 के जलघर से दूषित पानी की सप्लाई  प्रशासन को इन्तजार है किसी बड़े आंदोलन का
October 01 17:21 2022

फरीदाबाद (म.मो.) सेक्टर 25 स्तिथ जलघर से सेक्टर 55 के लिए पानी की सप्लाई जाती है, इस जलघर के हालात काफी लम्बे समय से बद से बदतर हुए पड़े है, इसकी छत को टूटे हुए लगभग साढे 4 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, धीरे-धीरे छत चार से पांच जगहों पर बुरी तरह से टूट कर पानी के अंदर ही गिर चुकी है।

जिसके कारण बरसात के दिनों में व अन्य खराब मौसम में सारा गंदा पानी इस के अंदर चला जाता है, व मरे हुए जीव जंतु और गंदगी उसी रैनीवाल योजना द्वारा भेजे गए शुद्ध पीने के पानी में मिल जाता है, फिर वही पानी बल्लभगढ़ विधानसभा के साथ-साथ एनआईटी विधानसभा में सप्लाई भी किया जाता है।

सेक्टर 55 के निवासी इस समस्या को पिछले कई वर्षो से प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आज से 6 महीने पहले भी सेक्टर 55 निवासियों द्वारा जलघर सेक्टर 25 के मुख्य द्वार पर 1 सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया था जिस पर स्मार्ट सिटी के सी.यो गरिमा मित्तल ने 1 महीने में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। उसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने भी आधिकारिक तौर पर इस समस्या के समाधान का तुरंत निवारण करने के आदेश देने के बावजूद समस्या वही ढाक के तीन पात चली आ रही है।

विधानसभा से पंडित मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हैं और एनआईटी 86 विधानसभा से नीरज शर्मा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग दूषितपानी को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं ।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles