पीने के दूषित पानी की सप्लाई से परेशान जनता ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

पीने के दूषित पानी की सप्लाई से परेशान  जनता ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
September 11 17:15 2022

करनाल (रवि भाटिया) गोविंदपुरा और चांद सराय के लोगों ने पीने का पानी की दूषित सप्लाई होने से नाराज होकर सडक़ पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा पीने के पानी को लेकर काफी समय से परेशान है, लेकिन शिकायतों क बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीने के पानी में रेत के साथ-साथ कीड़े आ रहे हैं। लोग परेशान व निराश है।

ऐसे हालात में लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की परेशानी की तरफ ना तो प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और ना ही वार्ड का पार्षद आकर उनकी समस्या सुन रहा है। पानी के बिना छोटे-छोटे बच्चे प्यासे बिलख रहे हैं। पानी की समस्या को हल नहीं किया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। महिलाओं और लोगों ने विरोध स्वरूप जाम लगा कर रोष जताया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग जाम को खोलने के लिए राजी हुए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में सुरेन्द्र सैनी, सुनीता व राजू ने बताया कि काफी समय से चांद सराय व गोविंदपुरा के लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। इस क्षेत्र में पानी इतना खराब आता है कि न तो पानी को पी सकते और न ही उस पानी से नहाया जा सकता। कई बार पार्षद और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब लोग कहा जाए और क्या करें। जब सीएम सिटी के लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा, तो ऐसी सरकार किस काम की है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles