जिला व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुई

जिला व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुई
August 16 20:30 2022

करनाल। दिनांक 10 अगस्त को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन जे बी डी गु्रप के कार्यालय में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश सदस्य भारत भूषण कपूर एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने की। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य बोर्ड के सभी सदस्यों को 75वे स्वंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोस्तव को बड़ी धूम धाम से मनाये जाने के लिए विचार विमर्श किया।

जिले के सभी व्यपारियो के प्रतिष्ठानो पर हर घर तिरंगे की मुहीम के तहत झंडा लगाने के लिए भी आह्वन किया गया। सभी जिले के सदस्यों को जिला अध्यक्ष द्वारा बैठक में सुझाव दिए गए कि अपने अपने क्षेत्र के व्यपारियो की समस्याओं को सुने एवं उनका समाधान के लिए जिलाध्यक्ष के समक्ष रखे ताकि उनकी समस्याओं को हल करवाया जा सके।

कृष्ण लाल तनेजा ने बताया की इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की हितों की रक्षा करना है ये ही सोच हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी एवं प्रदेश के चेयरमैन राम निवास गर्ग की है जिनके नेतृत्व में बोर्ड कार्य कर रहा है। प्रदेश सदस्य भारत भूषण कपूर ने बताया की किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी, अगर आती है तो व्यापारी कल्याण बोर्ड के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है एवं प्रशासन के साथ मिलकर

उन समस्याओं का हल करवाया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिले की पूरी कमेटी के सदस्य, जिनमे मुख्य रूप से शिव नाथ कपूर नीलोखेड़ी , अमर ठक्कर राम नगर,दीपक गुप्ता, जगदीश गोयल इंद्री, देश राज कम्बोज घरौंडा, राजेश छाबड़ा असंध, रविंदर त्यागी बिजना, चौधरी माया सिंह,ज्ञान सिंह चावला,अमृत लाल जोशी, जगरूप संधू गगसीना, नवीन दत्ता, अश्वनी स्वामी कार्यलय सचिव, विकास टंडन मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles