करनाल में लेदर हब बनाया जाए: त्रिलोचन

करनाल में लेदर हब बनाया जाए: त्रिलोचन
July 27 15:32 2022

करनाल। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि करनाल में इस समय हजारों परिवारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए लेदर हब की स्थापना करना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2014 में विधानसभा चुनावों के दौरान करनाल में बड़े लेदर क्लस्टर बनाने की घोषणा की थी लेकिन आठ साल बाद भी इस पर अमल नहीं हो पाया हैं। उल्टे लेदर क्लस्टर करनाल की बजाए रोहतक में बनाया जा रहा हैं।

पिछले आठ साल से मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में कानपुर और आगरा के बाद सबसे ज्यादा लेदर का समान बनाने वाले कारीगर करनाल में रहते हैं। यहां पर लगभग दस हजार छोटे बड़े लेदर के व्यवसायी हैं उनके यहां लगभग पंद्रह से बीस हजार कर्मचारी काम करते हैं। सदर बाजार में घर घर में जूता बनाया जाता हैं। लगभग पचास से साठ हजार लोग लेदर उद्योग पर निर्भर है। पिछले कई दशकों से यह उद्योग असंगठित क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से करनाल में लेदर उद्योग का क्लस्टर बनाने के साथ लेबोरेटरी बनाने की मांग की हैं।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles