करनाल। पिछले चार साल से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे ,तीन माह से धरना दे रहे प्रदेश भर के दिव्यांगों को करनाल में जिला कांग्रेस ने आज समर्थन देते हुए मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया।कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे।यहां पंद्रह सदस्यीय प्रतिनिधियों ने धरना दिया। प्रदेश भर के बीस लाख से अधिक दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर पिछले चार सालो से संघर्ष कर रहे है।उनके धरने को आज सौ दिन पूरे हो गए। पांच जून से प्रदेश भर के दिव्यांग आमरण अनशन पर है। हरियाणा संयुक्त विकलांग मोर्चा द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में दिव्यांग अधिनियम को पूरी तरह से लागू करना, दिव्यांग जानो को डीसी रेट के समान पेंशन देने सहित अन्य अठारह मांग शामिल है। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगो पर अत्याचार से बाज़ आए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को स्वीकार करे। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से अपना समर्थन दिया। उन्होंने दिव्यांग जनों को दस हजार रूपए की सहायता दी। इस अवसर पर मोर्चे के संस्थापक कल्याण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह,उपाध्यक्ष रणवीर सिंह पहल,सचिव रामपाल,विनोद,आजाद सिंह, बंटी राम अनशन पर बैठे। यहां धरना स्थल पहुंचे लोगो में सीनियर कांग्रेस नेता रघुवीर संधू,कृष्ण बस ताड़ा,सत पाल जानी,सुरेंद्र काल खा,कांग्रेस नेत्री रानी कंबोज, मीनू दुआ,रोहित जोशी, विनोद काला,रमेश जोगी, नरेंद्र जोगा, सुनहरा वाल्मीक, गगन मेहता, जिले राम, पिरथी भाट,आनंद सिंह,नानक सिंह आदि शामिल थे।