पंजाबी गायक सिद्धू मूसा की हत्या को हलके में न लें: त्रिलोचन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसा की हत्या को हलके में न लें: त्रिलोचन
June 05 05:55 2022

करनाल। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पंजाबी गायक सिद्धू मूसा की हत्या को हलके में न ले। यह पंजाब और देश के लिये खतरनाक संकेत है।उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसा पंजाब ही नही देश के लोकप्रिय गायक थे। उनकी लोकप्रियता की गूंज हर तरफ थी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल अनुभवहीन है। आम आदमी पार्टी सरकार को वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा बापस लेने में जल्दवाजी नही दिखानी चाहिये थी। पंजाब इस समय सबसे ज्यादा संवेदन शील स्थिति में है।पंजाब में इस समय स्थिति विस्फोटक है। छोटी सी चिंगारी पंजाब को जला सकती है। पंजाब अब आम आदमी पार्टी की सरकार से सम्भलता नही दिखता है।वहां अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। नशे का कारोवार चरम पर है। इस समय मोदी जी सभी राजनीतिक दलों की वैठक बुला कर पंजाब को लेकर ठोस निर्णय ले। सिद्धू मूसा की हत्या के लिये पंजाब सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। सिद्धू मूसा की हत्या से पंजाब की संस्कृति को नुकसान हुआ है। युवाओं में रोष व्याप्त है। सभी को आपसी भाईचारा बनाना चाहिये

कुछ राजनीतिक दल अपने निहित स्वार्थ के लिये पंजाब के साथ देश का माहौल खराब कर रहे है। ये लोग भाई को भाई से लड़ा रहे है। इस तरह के लोगो से सावधान रहने को कहा। कांग्रेस हमेशा देश की अखंडता की रक्षा के लिये संकल्पित है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने देश की एकता के लिये समय समय पर ओर बलिदान दिया है। अब भी देश की अखंडता के लिये लड़ती रहेगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles