33 हड़ताली कर्मचारी गिरफ्तार

33 हड़ताली कर्मचारी गिरफ्तार
October 30 09:17 2022

करनाल (के सी आर्य) 74 कर्मचारियों पर केस दर्ज 32 को किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश नही ली जमानत हरियाणा की नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारी बीते 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल से करनाल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारी ना तो खुद कचरा उठा रहे हैं और न ही किसी को कचरा उठाने दे रहें। बुधवार दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों ने सेक्टर 12 निगम कार्यालय से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया और सडक़ पर धरना दे दिया। दूसरी और करनाल में चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी कर्मचारियों को लेकर मैदान में उतर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के दो स्थानों से देर रात पुलिस ने 33 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। जिनमें से कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया था। जबकि कुछ कर्मचारी पुलिस की हिरासत में हैं, कर्मचारी किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं है। इनका कहना है कि जब तक जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, चाहे कोई भी स्थिति पैदा हो वे कूड़ा नहीं उठाने देंगे।

सैंकड़ो महिलाओं सहित सफ़ाई कर्मचारियों ने जिला सचिवालय का गेट पर पहले प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने उनको अंदर बातचीत के लिए नहीं बुलाया उन्होंने लघु सचिवालय के सामने मेन रोड पर जाम लगा दिया । प्रदर्शन करने पहुँचे सफाई कर्मचारियों ने कहा, जिन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनकी रिहाई के लिए आज जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करने पहुँचे है। प्रदर्शन करने पहुँचे कर्मचारियों ने कहा सरकार या तो पुलिस हमारे साथियों को रिहा करे ,नही तो हमे भी गिरफ्तार किया जाए।
फिलहाल सरकार और सफाई कर्मचारियों की लड़ाई के बीच मे आम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की आबोहवा काफी बिगड़ चुकी है। शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। अब देखना होगा सरकार आखिर कब तक कर्मचारियों की मांगों को लटकाये रखती है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles