खट्टर राज में पानी को तरसते लोगों को मिली खाली टंकियां….

खट्टर राज में पानी को तरसते लोगों को मिली खाली टंकियां….
August 09 00:46 2020
सीनीयर सिटीजन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरमीत सिंह देओल महासचिव फीवा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय में अधीक्षक अभियंता बीरेंद्र कर्दम के कार्यालय में निम्नलिखित जायज मांगों के संदर्भ में उनसे मिला। और एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा  गया जिसमे मुख्य मांगें हैं:-
सेक्टर 55 में भी हुड्डा से अन्य सेक्टरों की तरह पूरे महीने अर्थात 30 दिन दिन में दो समय पानी की सप्लाई आनी चाहिए। जो कि अब केवल दिन में एक समय और महीने में 12 से 15 दिन ही आती है।
पानी की सप्लाई का समय निश्चित नहीं है। बार-बार सप्लाई के समय में भी जानकारी लेने के लिए परेशान होना पड़ता है।
 अन्य हुडा सेक्टरों की तरह पूर्व की भांति हमारे सेक्टर में भी प्रतिदिन 24 घंटे में दो बार सप्लाई दी जाए।
 सप्लाई के पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
 पानी की सप्लाई पूरे प्रेशर के साथ 200 एचपी की दो मोटर एक साथ चला कर दी जाए।
 सेक्टर 55 में पानी की पुरानी 18 इंच लाइन जो जलघर से पुलिस चौकी सेक्टर 55 तक जो सीधी आ रही है। उसके साथ ही 18 इंची मोटर को जोड़ा जाए। ताकि दोनों मोटरे  एक साथ चलाई जा सके। और लीकेज बंद हो।
 हमारे यहां पानी की सप्लाई नई ओवरहेड टैंक द्वारा दी जानी चाहिए।
 बिजली की सप्लाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए जनरेटर सेट लगवाए। और उसे चालू रखा जाए।
 श्री मनीष ग्रोवर जी के द्वारा जिला कष्ट निवारण समिति के हाउस में बनाई गई 3 सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाए।
इस अवसर पर उनके साथ भरत नगर के संघ कार्यवाह श्री विजय बजाज जी, सीनियर सिटीजन के सचिव श्री नंदलाल वर्मा एवं कमल सिंह भी उपस्थित थे।

सरकार द्वारा ऐसे 1 दर्जन से अधिक ओवर हेड टैंक बना कर फरीदाबाद शहर में खड़े तो करवा दिए हैं लेकिन, इनमें पानी अभी तक नहीं भरा गया है। जिसके कारण शहर निवासियों को अपनी-अपनी अलग से मोटर चला कर अपनी टंकियां भरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। फरीदाबाद का कोई भी पार्षद विधायक या मंत्री इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि कोई सच्चा समाज सेवी या जनप्रतिनिधि है तो, विधानसभा के इस मानसून सत्र में इस मुद्दे को गंभीरता से अवश्य उठाएं। हमारे शहर से पानी दिल्ली बिकने जाता है। प्रतिदिन सेंकड़ो टैंकर बड़े-बड़े ट्रकों में भरकर पानी जा रहा है। जबकि शहर निवासी पानी के लिए परेशान हैं तरस रहे हैं।

Attachments area
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles