100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
August 31 13:41 2022

करनाल(जेके शर्मा) हरियाणा सरकार द्वारा 105 सरकारी स्कूलों को बंद करने के फरमान के बाद यूथ कांग्रेस विरोध में उतर आई है। यूथ कांग्रेस ने जिला सचिवालय के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

हस्ताक्षर अभियान में शामिल युवा कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 105 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है, जो शिक्षा विरोधी फैसला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। ग्रामीण अंचल के सरकारी स्कूलों में गरीब का बच्चा शिक्षा ग्रहण करता है। सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे तो
गरीब का बच्चा कहां शिक्षा ग्रहण करेगा? सरकारी नीतियों के कारण अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षक तक सडक़ों पर हैं।

हरियाणा के 22 जिलों में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार के कानों तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं कि सरकार इन स्कूलों को बंद न करे और शिक्षा मंत्री की तरफ से जो तर्क दिया गया है, वह बड़ा ही हास्यास्पद है। सरकार का तर्क है कि इन स्कूलों में छात्रों की संख्या बहुत कम है।
सरकार अपने स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त करे और शिक्षकों की भर्ती करे। सरकार गरीबों से शिक्षा का हक छीनकर उन्हें अंधकार में धकेलना चाहती है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles